भारत

लाल मिर्च से जाना जाता हैं सिरोही का सिलासण गांव

Shantanu Roy
21 March 2024 3:24 PM IST
लाल मिर्च से जाना जाता हैं सिरोही का सिलासण गांव
x
सिरोही। सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक का सिलासण गांव लाल मिर्च की खेती के लिए जाना जाता है। यहां पर करीबन प्रत्येक किसान मिर्च की खेती कर अच्छी कमाई कर रहे हैं। पिण्डवाड़ा ब्लॉक में आरासणा-नांदिया के बीच स्थित सिलासण गांव ऐसा है, जिसकी आबादी करीब ढाई सौ लोगों की है। गांव में करीब पांच दर्जन परिवार बसे हुए हैं और ये सभी मूलरूप से एक ही परिवार के है। दिलचस्प बात तो यह है कि गांव के ये सभी पांच दर्जन परिवार प्रमुख तौर पर मिर्च की खेती ही करते है। मिर्च की खेती से वे हर साल अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। अक्टूबर-नवम्बर में बुवाई के बाद मिर्च फरवरी-मार्च में पककर तैयार होते ही, खरीदार खुद मिर्च खरीदने के लिए इन काश्तकारों की दहलीज पर पहुंच जाते है। आसपास गांवों के साथ पूरे सिरोही जिले व दूरदराज से भी कई लोग सिलासण की मिर्च खरीद कर ले जाते हैं। गांव में हर घर की छत पर व गांव से सटी पहाड़ी पर लाल मिर्च सूखती दिखाई देगी।
Next Story