भारत
सिक्किम: गंगटोक में आज से आयोजित होगा सीपीए इंडिया रीजन का वार्षिक जोन सम्मेलन
jantaserishta.com
23 Feb 2023 10:29 AM IST

x
गंगटोक
गंगटोक (आईएएनएस)| सीपीए इंडिया रीजन का दो दिवसीय 19वां वार्षिक जोन सम्मेलन आज से पूर्वोत्तर भारत के राज्य सिक्किम में शुरू होने जा रहा है। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में होने जा रहे इस सीपीए इंडिया रीजन के 19वें वार्षिक जोन के सम्मेलन का उद्घाटन लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग, राज्य सभा के उपसभापति हरिवंश, भारत के विधायी निकायों के पीठासीन अधिकारी, संसद सदस्य और सिक्किम विधान मंडल के सदस्यों के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
23 और 24 फरवरी को हो रहे इस दो दिवसीय सम्मेलन में ड्रग एब्यूज और 'साइबर बुलिंग' पर चर्चा होनी है। बताया जा रहा है कि इसमें संसद और विधान सभा को जनता एवं नागरिकों के लिए अधिक सुलभ बनाने के साथ ही नशीली दवाओं का दुरुपयोग पर भी चर्चा होगी।
सम्मेलन के समापन पर, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला 24 फरवरी को समापन भाषण देंगे।
आपको बता दें कि, अब तक पूर्वोत्तर राज्यों में 18 क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं जिनमें पूर्वोत्तर क्षेत्रीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (एनईआरसीपीए) और सीपीए क्षेत्र-ककक में आयोजित कार्यक्रम शामिल हैं। सीपीए जोन में असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं। इस जोन में, असम के गुवाहाटी में 8 अक्टूबर 2018 को और अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में 12 और 13 मई 2022 को सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं।
Tagsसीपीए इंडिया रीजनसिक्किमगंगटोकसीपीए इंडिया रीजन वार्षिक जोन सम्मेलनवार्षिक जोन सम्मेलनCPA India RegionSikkimGangtokCPA India Region Annual Zone ConferenceAnnual Zone Conference
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





