भारत में कोरोना की दूसरी लहर थमने के संकेत, नए मामलों में गिरावट, लेकिन मौत का ग्राफ अब भी ऊंचा, देखें 24 घंटे का ग्राफ

नई दिल्ली: भारत अब भी कोरोना महामारी की दूसरी लहर से जूझ रहा है. हर दिन तीन लाख से ज्यादा नए केस दर्ज किए जा रहे हैं. मौत का आंकड़ा भी हर दिन चार हजार के करीब बना हुआ है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 311,170 नए कोरोना केस आए और 4077 संक्रमितों की जान चली गई है. वहीं 3,62,437 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं. यानी कि 55,344 एक्टिव केस कम हुए हैं.
भारत में #COVID19 के 3,11,170 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 16, 2021
3,62,437 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है। pic.twitter.com/B5Dajd8jCx
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





