
x
फाइल फोटो
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण किया है उनमें जनता को तुरंत राहत पहुंचने का काम करने वाली परियोजना है परथला पर बना सिग्नेचर ब्रिज। दिल्ली के बाद एनसीआर के शहरों का पहला केबिल सस्पैंशन ब्रिज का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। बटन दबाने के साथ ही फ्लाई ओवर आमजन के लिए खोल दिया गया। यहां से वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। यह फ्लाई ओवर मास्टर प्लान रोड नंबर-3 पर बनाया गया है।
फ्लाई ओवर सेक्टर-72 बाबा बालकनाथ मंदिर से ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक की ओर आने-जाने के लिए बना है। इससे नोएडा से ग्रेनो वेस्ट की तरफ जाने वालों का सफर आसान हो गया। यह परियोजना करीब एक साल देरी से चल रही है। इस फ्लाई ओवर से करीब 5 लाख लोगों को जाम का सामना नहीं करना होगा। यहां सेक्टर-71 अंडरपास बन चुका है। ऐसे में दिल्ली के कॉलिदी कुंज से आकर ग्रेनो वेस्ट तक आने-जाने वालों को जाम में नहीं फंसना पड़ेगा।
इसका काम 24 दिसंबर 2020 को शुरू किया गया। जिसका आज उद्घाटन किया गया। पूरे ब्रिज को करीब 220 गर्डर और 3 पिलर पर खड़ा किया गया है। यह ब्रिज 28 केबिल पर लटका दिख रहा है। बीच वाला पिलर जमीन से 49 मीटर ऊंचाई पर है। इसके निर्माण में 81 करोड़ रुपए खर्च किए गए। 697 मीटर लंबा ये फ्लाईओवर 6 लेन का बताया गया है। इस फ्लाई ओवर के बनने से सेक्टर-51, 52, 61,70 ,71, 72, 73, 74, 75, 76, 77, 78, 79, 121,122 और किसान चौक की ओर जाने वालों का सफर आसान हो जाएगा। दिल्ली से गाजियाबाद और हापुड़ की ओर आने-जाने वालों को भी काफी फायदा मिलेगा। अभी यहां वाहन चालक लंबे जाम में फंसते हैं।
Tagsमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथसीएम योगीसिग्नेचर ब्रिजChief Minister Yogi AdityanathCM YogiSignature Bridge
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





