भारत

तस्करी करने वाला पकड़ाया, 7 करोड़ की कोकीन मिली

jantaserishta.com
5 July 2023 4:44 PM IST
तस्करी करने वाला पकड़ाया, 7 करोड़ की कोकीन मिली
x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: दिल्ली कस्‍टम अधिकारियों ने बुधवार को 7 करोड़ रुपये की कोकीन की तस्करी के आरोप में सिएरा लियोन के एक नागरिक की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक आरोपी ने 50 अंडाकार आकार के कैप्सूल निगले थे जिनमें नशीला पदार्थ था, जिसका वजन 930 ग्राम था।
आरोपी, अदीस अबाबा से दिल्ली हवाई अड्डे के टर्मिनल 3 पर पहुंचा। ड्यूटी पर तैनात कस्‍टम अधिकारियों द्वारा संबंधित यात्री को उसके सामान की एक्स-रे जांच के लिए ग्रीन चैनल पर निर्देशित किया गया था। इसके बाद मेडिकल जांच के दौरान उनके शरीर के अंदर कुछ सामग्री छिपी हुई पाई गईं। अधिकारियों ने कहा कि आगे की जांच करने पर कुल 50 अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद किए गए, जिनमें 930 ग्राम सफेद पाउडर जैसा मादक पदार्थ था, जिसे कोकीन माना जाता है।
अधिकारियों ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही सफेद पाउडरयुक्त पदार्थ को जब्त कर लिया। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story