भारत

नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में कॉमेडी सर्कस शुरू, सीएम के कंधे पर रखा हाथ

jantaserishta.com
23 Sept 2021 9:23 AM IST
नवजोत सिंह सिद्धू का कांग्रेस में कॉमेडी सर्कस शुरू, सीएम के कंधे पर रखा हाथ
x

फाइल फोटो 

अमृतसर: अमृतसर में पंजाब के नवनियुक्त मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की तस्वीरें चर्चा का केंद्र बनी रहीं. दरअसल, सीएम चन्नी समेत कई कांग्रेसियों ने बुधवार को गुरु नगरी में नतमस्तक होकर शुक्राना किया. इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री से आगे नजर आए. इस दौरान नवजोत सिंह सिद्धू कभी मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का हाथ पकड़े तो कभी उनके कंधे पर हाथ रखकर बार-बार थपथपाते भी नजर आए.



पंजाब (Punjab) में कांग्रेस ने चुनाव से कुछ वक्त पहले ही मुख्यमंत्री को बदल दिया है और दलित चेहरे चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को कमान सौंपी है. लंबे वक्त से पार्टी में उठापटक चल रही थी, ऐसे में कयास लगाए जा रहे थे कि कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) के हटने और नए चेहरे के आने से कांग्रेस को कुछ राहत मिल पाएगी. लेकिन अभी के जो हालात दिख रहे हैं, उससे कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं बल्कि ज्यादा होती दिख रही हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story