भारत

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब के सीएम को लिखा पत्र, की ये मांग

jantaserishta.com
30 May 2022 11:28 AM IST
सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब के सीएम को लिखा पत्र, की ये मांग
x

Sidhu Moose Wala Murder: सिद्धू मूसेवाला की रविवार को हत्या कर दी गई. हत्या से जुड़ी नई जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं. वहीं मनसा में सिद्धू के घर पर मातम पसरा हुआ है. फिलहाल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम सामने आ रहा है. पुलिस इस मामले को आपसी रंजिश बता रही है, वहीं सिद्धू के पिता का दावा है कि बिश्नोई गैंग उनसे रंगदारी मांग रहा था.

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को पत्र लिखा. उन्होंने सिटिंग जज से मामले की जांच कराने की मांग की है. वहीं CBI-NIA से जांच की मांग भी उठी है. वहीं सिद्धू की सुरक्षा कम करने वाले पंजाब DGP से सार्वजनिक माफी की मांग की गई है. इस बीच सिद्धू के समर्थकों का हॉस्पिटल के बाहर हंगामा तेज होता जा रहा है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story