भारत

सिद्धू मूसेवाला की मौत से गमजदा कुत्ते, बेजुबान ने छोड़ा खाना-पीना

jantaserishta.com
1 Jun 2022 12:28 PM IST
सिद्धू मूसेवाला की मौत से गमजदा कुत्ते, बेजुबान ने छोड़ा खाना-पीना
x

दिल्ली: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद उनके गांव में मातम का माहौल है. परिजन बेसुध पड़े हैं. इन सबके बीच सिद्धू मूसेवाला के दो पेट्स- शेरु और बघीरा ने भी खाना छोड़ दिया है. सिद्धू खुद अपने हाथ से इन्हें खाना खिलाते थे. सिद्धू की हत्या के बाद से ही दोनों ने कुछ भी नहीं खाया है. दोनों को खाना खिलाने की कोशिश की जा रही है.

इस बीच सिद्धू मूसेवाला की हत्या में पंजाब सरकार ने एसआईटी गठन का आदेश दिया है. सिद्धू मूसेवाला अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनकी मौत ने कई सवाल उठाए हैं, जिनके जवाब उनके फैन्स के दिमाग में जिंदा हैं. मूसेवाला को जिस तरह बेरहमी से मारा गया उसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुआ है. मूसेवाला के शरीर में 24 गोलियां आर-पार हुई थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story