भारत

घर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर

jantaserishta.com
31 May 2022 9:10 AM IST
घर पहुंचा सिद्धू मूसेवाला का पार्थिव शरीर
x

मनसा: सिद्धू मूसेवाला के पार्थिव शरीर को उनके गांव मूसा में उनके घर पहुंचाया गया।

मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या (Sidhu Moose wala Murder) कर दी गई। हमलावरों ने मूसेवाला पर ताबड़तोड़ करीब 30 राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हत्याकांड की जिम्मेदारी गैंग लीडर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के विरोधी गैंग को मूसेवाला सपोर्ट कर रहे थे। इस वजह से मूसेवाला लॉरेंस के निशाने पर थे। उधर, हमले के बाद का एक वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीड‍ियो में कथ‍ित हमलावर एक ढाबे पर बैठे हैं और दावत का मजा ले रहे हैं। बताया जा रहा है क‍ि यह वीड‍ियो वारदात के बाद का है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story