सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या: परिवार का पोस्टमॉर्टम कराने से इनकार, आखिरी गीत आया चर्चा में

चंडीगढ़: युवा पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला (शुभदीप सिंह सिद्धू) की रविवार को पंजाब के मानसा में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उभरते सितारे का इस तरह दिनदहाड़े कत्ल होना चौंकाना वाला था और पंजाब की कानून व्यवस्था पर सवाल भी खड़े कर रहा है। इस घटना को लेकर कई तरह के खुलासे हो रहे हैं और दो संदिग्धों को पंजाब पुलिस ने पटियाला से गिरफ्तार किया है। सिद्धू मूसेवाला के गाने बीते कुछ सालों में तेजी से लोकप्रिय हुए थे और 28 साल की कम उम्र में ही उन्होंने ख्याति पा ली थी। हत्या से पहले उन्होंने जो आखिरी गीत गाया था, वह भी मौत पर ही था। यह गाना उन्होंने ही लिखा भी था, जिसके बोल थे कि 'उनकी मौत जवानी में ही हो जाएगी'।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





