भारत

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, चार्जशीट में हुआ ये खुलासा

jantaserishta.com
31 Aug 2022 9:57 AM IST
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड, चार्जशीट में हुआ ये खुलासा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सिद्धू मूसेवाला की हत्या के केस में मानसा पुलिस ने अदालत में चार्जशीट फाइल कर दी है. चार्जशीट में लिखा गया है कि आरोपियों ने वारदात के बाद हथियार मानसा से 1 किलोमीटर के घेरे में दबाकर रखे हुए थे. इसके साथ ही बताया गया है कि गिरफ्तार आरोपी कनाडा में मौजूद आरोपी गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से सिगनल ऐप के माध्यम से बातचीत करते थे.
चार्जशीट के मुताबिक, जिस फोन से गोल्डी बराड़ और लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत हुई वह फोन एक भट्ठे में जलाने की बात आरोपियों ने कबूल की है. सिद्धू की कोठी के बाहर से रेकी करने वाले आरोपी मनमोहन सिंह मोहना ने इन्वेस्टिगेशन में बताया कि उसने रेकी भी की थी और शार्प शूटरों को पनाह भी दी थी. मनमोहन मानसा की जेल से जग्गू भगवानपुरिया और लॉरेंस बिश्नोई से बातचीत करता था.
चार्जशीट में सबसे चौंकाने वाली बात है कि पुलिस को दीपक मुंडी के पिता का नाम और उसका पता मालूम नहीं है. ये स्पष्ट लिखा है कि दीपक मुंडी के पिता और उसका एड्रेस नहीं मालूम है.
चार्जशीट के मुताबिक, गोल्डी बराड़ ने 28 मई को शूटर को जानकारी दी थी कि सिद्धू की सिक्योरिटी वापस ले ली गई है और 29 मई को शूटर्स को कत्ल करने के लिए जल्दी जाने के लिए कहा था. इसके बाद शूटर प्रियव्रत फौजी, केशव कुमार, अंकित सिरसा, दीपक मुंडी और कशिश उर्फ कुलदीप फतेहाबाद साइड से बुलरो और अल्टो गाड़ी और मनप्रीत सिर्फ उर्फ मनी और जगरूप सिंह उर्फ रूपा करोला गाड़ी में हथियारों समेत मानसा आए थे. Live TV
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story