भारत

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: SIT ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, लगा ये आरोप

jantaserishta.com
7 Jun 2022 3:54 PM IST
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: SIT ने 8 लोगों को किया गिरफ्तार, लगा ये आरोप
x

न्यूज़ क्रेडिट: लोकमत

मानसा: मशहूर पंजाबी गायक और कांग्रेसी नेता सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाब पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कम से कम 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को पंजाब के सूचना और जनसंपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए कहा कि पंजाब के गायक सिद्धू मूसेवाला की 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके शूटरों को लॉजिस्टिक सपोर्ट देने, रेकी करने और उन्हें पनाह देने के आरोप में पुलिस ने कम से कम आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।

सूचना और जनसंपर्क विभाग ने यह भी बताया कि फैंस के वेश में सिद्धू मूसेवाला के साथ सेल्फी लेने वाले और निशानेबाजों के साथ जानकारी साझा करने वाले व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। एसआईटी ने सिद्धू मूसेवाला के चार शूटरों की भी पहचान की है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story