भारत

सिद्धू मूसेवाला केस, सुप्रीम कोर्ट से आई ये खबर, जानें पूरा अपडेट

jantaserishta.com
2 Sept 2022 8:02 AM IST
सिद्धू मूसेवाला केस, सुप्रीम कोर्ट से आई ये खबर, जानें पूरा अपडेट
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पंजाबी सिंगर और कांग्रेस नेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के खिलाफ दर्ज FIR का ब्योरा मांगा. इस दौरान न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति बी वी नागरत्ना की पीठ ने पंजाब पुलिस को निर्देश दिया कि वह बिश्नोई के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या के बारे में सूचित करते हुए एक चार्ट पेश करे. अब मामले की अगली सुनवाई 13 सितंबर को होगी.

पीठ ने फटकार लगाते हुए राज्य सरकार से कहा, "आपने उसे (बिश्नोई) 13 जून को हिरासत में लिया था. आज 1 सितंबर है. कृपया अपनी योजनाओं के बारे में बताएं. आप उसे कितने महीने रखने (कस्टडी में) की योजना बना रहे हैं? हमें बताएं कि उसके खिलाफ कितने मामले दर्ज हैं, आपने कितने समय से उसे पुलिस हिरासत में रखा है."
बता दें कि शीर्ष अदालत मूसेवाला हत्याकांड में अपने बेटे को पेश करने के दिल्ली की एक अदालत द्वारा दिए गए ट्रांजिट रिमांड के खिलाफ बिश्नोई के पिता की याचिका पर सुनवाई कर रही थी.
गौरतलब है कि शुभदीप सिंह सिद्धू, जिन्हें सिद्धू मूसेवाला के नाम से भी जाना जाता है की पंजाब के मनसा जिले में 29 मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड को अंजाम सरकार द्वारा उनकी सुरक्षा हटाए जाने के अगले ही दिन दिया गया था. राज्य सरकार ने 28 मई को सिंगर मूसेवाला समेत 400 से अधिक लोगों की सुरक्षा अस्थाई रूप से हटा ली थी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story