भारत

दिल्ली में सिद्धू, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अचानक पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे

jantaserishta.com
14 Oct 2021 5:15 PM IST
दिल्ली में सिद्धू, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी अचानक पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने पहुंचे
x

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी अचानक ही पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह से मिलने उनके मोहाली स्थित फार्महाउस पर मिलने पहुंचे हैं। फिलहाल कैप्टन अमरिंदर सिंह से उनकी मुलाकात का एजेंडा सामने नहीं आया है। हालांकि कयास लगाए जा रहे हैं कि केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय सीमा के 50 किलोमीटर तक के दायरे में बीएसएफ को बड़े अधिकार दिए जाने के मसले पर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हो सकती है।

पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुख्यमंत्री पद से विदाई हुई और फिर उनके धुर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे ने कांग्रेस की चिंताएं बढ़ा दीं।
ऐसे सियासी संकट के बीच सिद्धू की बेटी राबिया का बयान सामने आया है। पिता के बारे में सवाल सुनकर सिद्धू की बेटी भावुक हो गईं और कहा कि वे बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और वो लड़ते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि लोग कई बार समझते नहीं हैं। क्या आप ऐसे नेता चाहते हैं, जो पंजाब के लिए भावुक ना हों। पापा भावुक होते हैं क्योंकि उन्हें दर्द महसूस होता है। आप ही बताइए क्या ऐसा नहीं होना चाहिए।
राबिया ने कहा कि उनके पापा को पंजाब से बहुत लगाव है। उन्होंने एक पार्क के उद्घाटन के दौरान मीडिया से ये बातें कहीं।
बता दें कि हालही में नवजोत सिंह सिद्धू का बयान सामने आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि हर जगह मेरी प्रतिभा को नजरअंदाज किया गया।
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धू ने कहा था कि वह उन्हें दिए गए सम्मान के लिए कांग्रेस आलाकमान के आभारी रहेंगे, लेकिन वह कभी भी समझौता नहीं कर सकते।
सिद्धू ने ट्विटर पर अपना वीडियो साझा करते हुए कहा कि मुझे पंजाब से प्यार है, और जो इस बात को समझते हैं, वे मुझ पर कोई आरोप नहीं लगाएंगे। मेरी प्रतिभा को हर जगह नजरअंदाज किया गया है। राजनीति में 5 को 50 बनाया जा सकता है और 50 को शून्य में बदला जा सकता है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story