भारत

कोरोना का साइड इफेक्ट: फेमस ज्वेलर को इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप के जरिए मिली जान की धमकी, सच्चाई सामने आने पर लोग हैरान

jantaserishta.com
12 Jun 2021 10:28 AM IST
कोरोना का साइड इफेक्ट: फेमस ज्वेलर को इंस्टाग्राम-व्हाट्सएप के जरिए मिली जान की धमकी, सच्चाई सामने आने पर लोग हैरान
x
गिरफ्तार आरोपी का पुराना क्रिमिनल रिकार्ड नहीं...

कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से व्यापार ठप हुआ तो आर्थिक तंगी सामने आ गई. ऐसे में कई लोग अपराध की दुनिया में आ गए. ऐसे ही एडवरटाइजिंग बोर्ड का काम करने वाले एक शख्स ने करोलबाग के फेमस ज्वेलर से 1 करोड़ की रंगदारी की मांग कर डाली. पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

7 जून को दिल्ली के करोल बाग के फेमस ज्वेलर पी. गुप्ता ने करोल बाग थाने में शिकायत दी कि 3 जून को उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक धमकी भरा मैसेज आया. मैसेज करने वाले ने गाली- गलौज भी की थी.
पीड़ित के मुताबिक Ankurgupta5345 नाम के अकाउंट से किया गया था जिसे उन्होंने ब्लॉक कर दिया, लेकिन कुछ दिन बाद उनके उनके व्हाट्सएप पर एक धमकी भरा मैसेज आया और उसके बाद व्हाट्सएप पर ही एक शख्स ने कॉल किया और जान से मारने की धमकी दी और उसके बदले 1 करोड़ की रंगदारी मांगी.
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और टेक्निकल जांच के आधार पर 10 जून को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. जांच में सामने आया कि आरोपी का नाम मनीष सहगल है. आरोपी ने 1 करोड़ रंगदारी मांगने की बात कबूल करते हुए बताया कि वो एडवरटाइजिंग होर्डिंग बोर्ड का बिजनेस करता है लेकिन कोरोना कॉल में लॉकडाउन की वजह से काम चलना बंद हो गया और वह आर्थिक तंगी से गुजरने लगा इसलिए उसने फेमस ज्वेलर से इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप के जरिए रंगदारी मांगने का प्लान बनाया ताकि पुलिस उसे पकड़ न सके.
पकड़े गए 34 साल के आरोपी मनीष सहगल का कोई पुराना क्रिमिनल रिकार्ड नहीं है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story