भारत

कर्नाटक कांग्रेस महिला विंग की प्रमुख का दावा, मुख्यमंत्री के लिए सिद्दारमैया का नाम तय

jantaserishta.com
17 May 2023 3:19 PM IST
कर्नाटक कांग्रेस महिला विंग की प्रमुख का दावा, मुख्यमंत्री के लिए सिद्दारमैया का नाम तय
x

फाइल फोटो

बेंगलुरु (आईएएनएस)| कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (केपीसीसी) महिला विंग की अध्यक्ष पुष्पा अमरनाथ ने बुधवार को दावा किया कि मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्दारमैया का नाम फाइनल कर लिया गया है। यहां मीडिया से बात करते हुए पुष्पा ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि पद के लिए सिद्दारमैया के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है और कुछ ही समय में इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने सिद्दारमैया से बात की है। यह तय है कि वह मुख्यमंत्री बनेंगे। हमने सिद्दारमैया को अपनी इच्छा से अवगत करा दिया है। उन्होंने कहा, सिद्दारमैया भी बहुत खुश हैं। हम नहीं जानते कि शपथ ग्रहण समारोह कब होगा।
इस बीच, बड़ी संख्या में सिद्दारमैया के प्रशंसक और समर्थक उनके आवास के पास एकत्र हुए और जनता को मिठाइयां बांटी। प्रशंसकों ने सिद्दारमैया की तस्वीर पर दूध डाला। सिद्धारमैया के आवास के पास बड़ी संख्या में लोग जमा हैं। पुलिस विभाग ने कर्नाटक राज्य रिजर्व पुलिस (केएसआरपी) के एक प्लाटून को जगह पर प्रतिनियुक्त किया है। भीड़ पर नजर रखने और नियंत्रित करने के लिए 70 से अधिक पुलिसकर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story