भारत

Karnataka CM: सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ

jantaserishta.com
20 May 2023 12:42 PM IST
Karnataka CM: सिद्धारमैया ने ली कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री पद की शपथ
x

नई दिल्ली: कर्नाटक में शनिवार को चुनी हुई सरकार शपथ ले रही है. सिद्धारमैया ने कर्नाटक में सीएम पद की शपथ ले ली है. इस दौरान मंच पर कांग्रेस ने विपक्षी एकजुटता दिखाने की कोशिश की. मंच पर नीतीश कुमार और शरद पवार भी नजर आए.

13 मई को कर्नाटक व‍िधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आए थे. कांग्रेस ने 135 सीटों, बीजेपी ने 66 सीटों और जेडीएस ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है. कांग्रेस में सीएम पद की दावेदारी को लेकर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच कई दिन तक गतिरोध जारी रहा था. हालांकि कई दिनों तक चली बैठक और आलाकमान की समझाइश के बाद दोनों नेताओं में सहमति बन सकी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story