भारत

Karnataka CM: सिद्धारमैया ने कहा- हम परिवार की तरह काम करेंगे

jantaserishta.com
18 May 2023 2:08 PM IST
Karnataka CM: सिद्धारमैया ने कहा- हम परिवार की तरह काम करेंगे
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)| दूसरी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे सिद्दारमैया ने गुरुवार को कहा कि वह डी.के. शिवकुमार के साथ मिलकर लोगों के हितों की रक्षा के लिए एकजुट रहेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नामित उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए सिद्दारमैया ने सोशल मीडिया पर लिखा, कन्नड़ लोगों के हितों की रक्षा के लिए हमारे हाथ एकजुट रहेंगे.. और हम एक परिवार की तरह काम करेंगे।
तस्वीर में तीनों मुस्कुराते हुए और एक साथ हाथ उठाते दिख रहे हैं। सिद्दारमैया ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई सभी गारंटियों को पूरा करने के लिए कांग्रेस एक परिवार की तरह काम करेगी। सिद्धारमैया ने कहा, सरकार जन समर्थक, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन भी सुनिश्चित करेगी।
इस बीच, पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. जी. परमेश्वर ने गुरुवार को राजभवन में राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और उन्हें 20 मई को नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी का अनुरोध करते हुए पत्र सौंपा। उन्होंने इस संबंध में केपीसीसी का आधिकारिक पत्र भी राज्यपाल को सौंपा।
इससे पहले मुख्यमंत्री पद की घोषणा से पहले पत्रकारों से बात करते हुए परमेश्वर ने कहा कि उन्हें उप मुख्यमंत्री का पद दिया जाना चाहिए क्योंकि वह पहले भी इस पद पर रह चुके हैं। हालांकि, एआईसीसी ने स्पष्ट किया है कि उपमुख्यमंत्री का केवल एक पद होगा और वह डी.के. शिवकुमार होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story