भारत
कर्नाटक में कैबिनेट विस्तार से पहले दिल्ली में सोनिया और राहुल गांधी से मिले सिद्धारमैया
jantaserishta.com
26 May 2023 1:48 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के एक दिन बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शुक्रवार को पार्टी के पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से उनके आवास पर मुलाकात की। बुधवार शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे सिद्दारमैया ने बेंगलुरू में पिछले शनिवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पहली बार सोनिया गांधी से मुलाकात की।
तीनों नेताओं के बीच बैठक 30 मिनट से अधिक समय तक चली, इस दौरान उन्होंने राज्य के लोगों से पार्टी द्वारा किए गए वादों को पूरा करने और शासन पर ध्यान केंद्रित करने पर भी चर्चा की। यह भी पता चला है कि नेताओं ने राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की।
गुरुवार को सिद्दारमैया ने अपने डिप्टी डी.के. शिवकुमार के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला और पार्टी महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की। सुरजेवाला और वेणुगोपाल के साथ सिद्दारमैया और शिवकुमार की बैठक के दौरान कम से कम 20 से 24 नामों पर चर्चा हुई।
सूत्र ने कहा कि 20 से 24 और मंत्री शनिवार को पूर्वाह्न् साढ़े 11 बजे के करीब शपथ लेंगे। हालांकि, वरिष्ठ पार्टी के नेताओं ने इस संबंध में कुछ नहीं कहा। शनिवार को सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री व डीके शिवकुमार के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के अलावा आठ और मंत्री जी. परमेश्वर, के.एच. मुनियप्पा, के.जे. जॉर्ज, एम.बी. पाटिल, सतीश जारकीहोली, प्रियंका खड़गे, रामालिमगा रेड्डी और बी.जेड. जमीर अहमद खान ने भी शपथ ली थी।
हालांकि, उनमें से किसी को भी अभी तक कोई पोर्टफोलियो आवंटित नहीं किया गया है। सूत्र ने कहा कि कांग्रेस को कैबिनेट आवंटन में संतुलन बनाना होगा, क्योंकि उसे विभिन्न समुदायों की मांगों को संतुलित करने की जरूरत है। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लिंगायत समुदाय, को कैबिनेट में अधिक स्थान मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
ಎಐಸಿಸಿ ವರಿಷ್ಠರಾದ ಶ್ರೀಮತಿ ಸೋನಿಯಾ ಗಾಂಧಿ ಹಾಗೂ @RahulGandhi ಅವರನ್ನು ಇಂದು ಭೇಟಿ ಮಾಡಿ ಮಾತುಕತೆ ನಡೆಸಿದೆ. pic.twitter.com/kbEehsxvGW
— Siddaramaiah (@siddaramaiah) May 26, 2023
Tagsकर्नाटककर्नाटक न्यूज़कर्नाटक सरकारकर्नाटक कैबिनेट विस्तारसिद्धारमैयाKarnatakaKarnataka newsKarnataka governmentKarnataka cabinet expansionSiddaramaiah
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





