भारत

केसी वेणुगोपाल के आवास पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ बैठक

jantaserishta.com
18 May 2023 11:09 AM IST
केसी वेणुगोपाल के आवास पर सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ बैठक
x

नई दिल्ली: कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के दिल्ली स्थित आवास पर कर्नाटक के नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के साथ बैठक संपन्न होने के बाद वो केसी वेणुगोपाल के साथ उनके आवास से रवाना हुए। कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री नामित किए जाने के बाद कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के आवास के बाहर उनके समर्थकों ने जश्न मनाया।

कर्नाटक चुनाव के परिणाम आने के साथ ही सियासी गलियारे में जिस बात की चर्चा थी, वो बात सच साबित हो गई। मुख्यमंत्री के दो प्रबल दावेदारों को लेकर लंबी खींचतान और कई दौर के विचार-विमर्श के बाद सिद्धारमैया के नाम पर मुहर लग गई।
कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है सिद्धारमैया 20 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को डिप्टी सीएम पद पर संतोष करना पड़ा है उनकी नाराजगी दूर करने के लिए आलाकमान ने उन्हें अहम मंत्रालय देने का भी वादा किया है
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story