भारत

लखनऊ चिड़ियाघर में बीमार बाघिन की मौत

jantaserishta.com
9 Jan 2023 10:50 AM IST
लखनऊ चिड़ियाघर में बीमार बाघिन की मौत
x
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान में करीब 19 साल की उम्र की बाघिन काजरी की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। बाघिन कुछ समय से अस्वस्थ थी। काजरी मई 2019 से पीलीभीत टाइगर रिजर्व से स्थानांतरित होने के बाद से शहर के चिड़ियाघर में थी। सबसे उम्रदराज थी।
उम्र बढ़ने के कारण बाघिन आंशिक रूप से देखने की क्षमता और दांतों की तीक्ष्णता खो चुकी थी।
इसलिए उसे चिडिय़ाघर के पशु चिकित्सालय में निगरानी में रखा गया था।
चिड़ियाघर के सहायक निदेशक और मुख्य पशु चिकित्सक उत्कर्ष शुक्ला ने कहा, "इसकी मृत्यु के बाद चिड़ियाघर में नौ बाघ बचे हैं। चूंकि कजरी की मृत्यु रविवार शाम हुई, इसलिए उसके शरीर का पोस्टमॉर्टम सोमवार को किया जाएगाद्ध इसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story