भारत

बीमार सीएम अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के समापन में नहीं हुए शामिल

jantaserishta.com
30 Jan 2023 5:23 PM IST
बीमार सीएम अशोक गहलोत भारत जोड़ो यात्रा के समापन में नहीं हुए शामिल
x
जयपुर (आईएएनएस)| राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार को जानकारी दी कि वह निमोनिया से पीड़ित हैं, जिसके कारण वह जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा (बीजेवाई) के समापन समारोह में शामिल नहीं हो सके। गहलोत ने सोमवार को ट्वीट किया, ''26 जनवरी को निमोनिया से संक्रमित हो जाने के कारण किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूं। मेरी आज श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल होने की दिली इच्छा थी परन्तु डॉक्टर्स की सलाह के कारण वहां नहीं जा सका।''
उन्होंने कहा, ''मैं पुन: भारत जोड़ो यात्रा के सफल आयोजन पर राहुल गांधी एवं समस्त यात्रियों को बधाई देता हूं। ये यात्रा भारत की राजनीति में एक नई शुरूआत है जो देश में बड़े बदलाव का कारण बनेगी।''
गहलोत ने कोविड से पीड़ित होने के बाद 2021 में सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल में कोरोनरी एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी और स्टेंटिंग करवाई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story