भारत

श्रीनगर, गांदरबेल और हंदवाड़ा में कई ठिकानों पर एसआईए ने मारा छापा

jantaserishta.com
17 May 2025 10:28 AM IST
श्रीनगर, गांदरबेल और हंदवाड़ा में कई ठिकानों पर एसआईए ने मारा छापा
x
श्रीनगर: राज्य जांच एजेंसी (एसआईए), कश्मीर ने शनिवार को आतंकी साजिश के मामले में कई स्थानों पर छापा मारा है। कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब पिछले दिनों संयुक्त कार्रवाई में पुलिस और सेना ने 6 आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया है।
छापे श्रीनगर, गंदेरबल, हंदवाड़ा में मारे गए हैं। पहलगाम अटैक के बाद भारत के पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक और दोनों ओर से हवाई हमलों के बाद सीज फायर के बाद सेना काफी सजग है। आतंकियों के सहयोगियों और ओवरग्राउंड वर्करों (ओजीडब्ल्यू) पर पैनी निगाह रखी जा रही है।
शनिवार को ही संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में सेना और पुलिस के शीर्ष अधिकारियों ने डिटेल दी थी। आईजीपी कश्मीर, वीके बिरदी ने बताया था कि दो अलग-अलग ऑपरेशन हुए। उन्होंने बताया, 'कश्मीर घाटी में बढ़ती आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर यहां तैनात सभी सुरक्षाबलों ने अपनी रणनीतियों की समीक्षा की। इस समीक्षा के बाद, ऑपरेशनों पर अधिक ध्यान दिया गया। पिछले 48 घंटों में, हमने दो बहुत सफल ऑपरेशन किए हैं। ये 2 ऑपरेशन केरन और त्राल इलाकों में किए गए, जिसके परिणामस्वरूप कुल 6 आतंकवादियों को मार गिराया गया।'
सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह आतंकियों को मार गिराया। शोपियां में शाहिद को ढेर किया गया जो सरपंच हत्या और रिसॉर्ट के ऊपर टूरिस्ट अटैक में शामिल था। उसका साथी अप्रवासी मजदूर को मारने में शामिल था।
एसआईए के छापे की बात करें तो, रविवार (11 मई) को भी दक्षिण कश्मीर में 20 स्थानों पर छापा मारा गया था। आतंकियों के सहयोगियों और ओजीडब्ल्यू निशाने पर थे। ये लोग कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित आकाओं के लिए माध्यम के रूप में काम कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तकनीकी निगरानी से पता चला था कि क्षेत्र में कई स्लीपर सेल सीधे सीमापार आतंकी आकाओं के संपर्क में थे।
ये स्लीपर सेल व्हाट्सएप, टेलीग्राम और अन्य मैसेजिंग प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर भारतीय सुरक्षा बलों और प्रमुख प्रतिष्ठानों से संबंधित संवेदनशील और रणनीतिक जानकारी भेजते पाए गए।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story