भारत

पत्नी की आत्महत्या के बाद SI ने खुद को मारी गोली, हुई मौत

jantaserishta.com
6 April 2023 1:30 PM IST
पत्नी की आत्महत्या के बाद SI ने खुद को मारी गोली, हुई मौत
x

DEMO PIC 

पुलिस के कुछ अधिकारी उसकी पत्नी स्वरूपा की आत्महत्या के बाद उसे सांत्वना देने आए थे.
हैदराबाद (आईएएनएस)| तेलंगाना के जनगांव शहर में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने गुरुवार को पत्नी की आत्महत्या के कुछ ही घंटों बाद खुद को गोली मारकर जान दे दी। श्रीनिवास (55) ने अपने घर पर सर्विस रिवॉल्वर से उस समय खुद को गोली मार ली जब पुलिस के कुछ अधिकारी उसकी पत्नी स्वरूपा (50) की आत्महत्या के बाद उसे सांत्वना देने आए थे।
पुलिस ने बताया कि स्वरूपा ने गुरुवार सुबह दुपट्टे का फंदा बनाकर बाथरूम में फांसी लगा ली थी। जब श्रीनिवास सोकर उठा और बाथरूम गया तो वहां उसे फंदे से झूलता पाया। घटना की सूचना पाकर परिवार के सदस्य और मित्र उनके घर पहुंचे।
सहायक पुलिस आयुक्त देवेंद्र रेड्डी, सर्किल इंस्पेक्टर नागाबाबू और अन्य अधिकारी भी एसआई के घर पहुंचे। सभी उसके साथ बेडरूम में बैठे हुए थे। इसी बीच श्रीनिवास उठकर वॉशरूम गया। चंद मिनट बाद अधिकारियों को गोली चलने की आवाज सुनाई दी। वे भागकर वॉशरूम की तरफ गए जहां एसआई मृत पड़ा था।
दंपती की आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story