भारत

एसआई ने किया महिला हेड कॉन्स्टेबल का रेप, फिर शादी करने से मुकरा आरोपी

Nilmani Pal
11 Dec 2021 3:35 PM IST
एसआई ने किया महिला हेड कॉन्स्टेबल का रेप, फिर शादी करने से मुकरा आरोपी
x

DEMO PIC 

सनसनीखेज मामला

भोपाल। CRPF में पदस्थ महिला हेड कॉन्स्टेबल के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने CRPF में पदस्थ एसआई पर रेप का आरोप लगाया है। बताया कि शादी का झांसा देकर उसके साथ कई महीनों तक दुष्कर्म किया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार CRPF SI सुरेन्द्र यादव और महिला हेड कॉन्स्टेबल की दोस्ती भोपाल बंगरसिया CRPF कैम्प में हुई थी। वहीं दोस्ती के बाद दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ गया।

पीड़िता के मुताबिक बात शादी तक पहुंच गई थी। इस बीच दोनों मुलाकात करते रहे हैं। वहीं अब एसआई सुरेन्द्र यादव ने शादी से मना कर रहा है। बता दें कि सब इंस्पेक्टर सुरेन्द्र यादव की असम में पोस्टिंग है। जबकि महिला की पोस्टिंग अभी राजस्थान में हैं। शादी मना करने के बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत बैरागढ़ थाना में दर्ज कराई है। शिकायत पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Next Story