भारत

आगे बाइक पीछे SI, जड़ दिए कई थप्पड़, किसी ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो

jantaserishta.com
23 March 2024 10:08 AM IST
आगे बाइक पीछे SI, जड़ दिए कई थप्पड़, किसी ने रिकॉर्ड कर लिया वीडियो
x
VIDEO: फिल्मी नजारा दिखाई देने लगा.
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में वाहन चेकिंग के दौरान फिल्मी नजारा देखने को मिला. आगे एक बाइक सवार भागने की कोशिश कर रहा था और उसके पीछे एसआई दौड़ रहे थे. काफी दूर तक बाइक सवार बचने की कोशिश में लगा रहा लेकिन एसआई उसके पीछे चीते की रफ्तार से भागते रहे.
इसके बाद किसी तरह से बाइक सवार को एसआई ने पकड़ लिया. इसके बाद दरोगा ने बाइक सवार को कई थप्पड़ जड़ दिए. इसका वीडियो भी सामने आया है, जो वहां मौजूद किसी शख्स ने बना लिया था. बताया जा रहा है कि नंदगंज थाना क्षेत्र में पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी.
इस दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग बिना हेलमेट लगाए आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने हाथ देकर उन्हें रोकना चाहा, तो बाइक सवार रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे. यह देखकर एसआई ने बाइक सवार के पीछे दौड़ लगा दी. सड़क पर बिल्कुल फिल्मी नजारा दिखाई देने लगा.
बाइक सवार आगे चल रहे वाहनों से बचते हुए लहराते हुए बाइक भगाने लगा. मगर, दारोगा ने भी बाइक सवार को न छोड़ने की ठान ली थी. चीते की रफ्तार से भागते हुए आखिरकार दरोगा ने बाइक के पीछे बैठे शख्स को पकड़ लिया. इसके बाद बाइक सवार शख्स को बाइक रोकनी पड़ी. जैसे ही उसने बाइक रोकी. पीछे से पुलिस के अन्य जवान भी वहां पहुंच गए.
इसके बाद बाइक सवार दोनों शख्स को पुलिस ने तमाचा जड़ दिया. इसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. इस मामले में सीओ भुड़कुड़ा बलराम ने बताया कि गाजीपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है. इसी दौरान एक बाइक पर आते हुए दो लोग दिखाई दिए थे. दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था. इसलिए वो पुलिस चेकिंग से बचकर भागने की कोशिश कर रहे थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story