भारत

SI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस को खून से लथपथ मिला शव

jantaserishta.com
2 Dec 2024 12:54 PM IST
SI ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस को खून से लथपथ मिला शव
x
रिसॉर्ट में हड़कंप.
मुलुगु: तेलंगाना के मुलुगु जिले में सोमवार को सब-इंस्पेक्टर (एसआई) ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक सब-इंस्पेक्टर की पहचान वाजेदु पुलिस स्टेशन में कार्यरत आर हरीश के रूप में हुई है। हरीश ने सोमवार सुबह एतुरानगरम मंडल के मुल्लाकट्टा गांव के पास एक रिसॉर्ट में आत्महत्या की है।
एसआई ने रविवार को हरिथा रिसॉर्ट में चेक इन किया था। बताया जा रहा है कि जब उन्होंने यह कदम उठाया तो वह एक महिला के साथ थे। सोमवार सुबह रिसॉर्ट के कर्मचारियों ने देखा कि सब-इंस्पेक्टर हरीश के कमरे का दरवाजा खुला था और वह बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े थे। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय थाने को दी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस को एसआई का शव खून से लथपथ मिला। एसआई की आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस को संदेह है कि निजी समस्याओं के चलते उन्होंने आत्महत्या की होगी। पुलिस अधिकारी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरीश भूपालपल्ली जिले के वेंकटेश्वरलापल्ली गांव के रहने वाले थे। रविवार को ड्यूटी पर जाने के बाद वह एक महिला के साथ रिसॉर्ट में ठहरे। महिला की पहचान का पता नहीं चल पाया है। बता दें कि तेलुगू राज्यों तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हाल के महीनों में कई ऐसी घटनाएं सामने आई हैं जिनमें पुलिस अधिकारियों ने अपनी सर्विस बंदूक से खुदकुशी की। इनमें से अधिकतर ने निजी कारणों से यह कदम उठाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story