भारत

एसआई ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
16 Dec 2022 4:21 PM GMT
एसआई ने फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
भानपुरा। भानपुरा पुलिस थाने में पदस्थ एसआई अशोक शुक्ला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वे नाहर नर्सिंग होम के सामने धनोतिया निवास पर किराए से रह रहे थे। यहीं पर उन्होंने अपने घर में फांसी लगा ली। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे उनका शव फंदे पर लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार शुक्ला ने आत्महत्या कल देर रात में ही की होगी। उनके स्वजन भोपाल में रहते हैं।
स्वजनों के आने के बाद ही आत्महत्या के कारण का पता लग पाएगा। एसआई शुक्ला गुरुवार रात अपनी ड्युटी पूरी कर घर गये थे ओर सुबह थाने पर नहीं आए दोपहर बाद उनके निवास पर पुलिस पहुंची, कमरे का गेट तोड़ा तो शुक्ला फांसी पर लटके हुए मिले। सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी महेन्द्र तारणेकर व गरोठ, शामगढ, भानपुरा पुलिस थाने के थाना प्रभारी भी यहां पहुंचे। एसआई अशोक शुक्ला 15 दिन पहले ही गरोठ से स्थानांतरित होकर भानपुरा आए थे।
Next Story