भारत

पुलिस लाइन में SI ने की आत्महत्या, सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली

SHIDDHANT
1 Jun 2026 12:22 AM IST
पुलिस लाइन में SI ने की आत्महत्या, सरकारी पिस्टल से खुद को मारी गोली
x
जांच जारी
Umaria उमरिया: मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पुलिस लाइन में तैनात एक सब इंस्पेक्टर (SI) ने अपनी सरकारी पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर है। मृतक की पहचान 55 वर्षीय Vijay Kumar Singh के रूप में हुई है, जो पुलिस लाइन की आर्म्स शाखा में प्रभारी के पद पर कार्यरत थे।
जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे वे पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास से बाहर निकले और परिसर में बने तालाब की ओर टहलते हुए पहुंचे। इसी दौरान उन्होंने अपनी 9 एमएम सरकारी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल ले गए, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस, एसपी और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में शहडोल रेंज के डीआईजी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और उनके कमरे को सील कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक पारिवारिक समस्याओं से जूझ रहे थे। इसके अलावा लगभग 15 दिन पहले उनके बेटे की शादी हुई थी, जिससे परिवार में खुशी का माहौल था। यह भी बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले उनका प्रमोशन हुआ था, लेकिन उन्होंने उसे स्वीकार नहीं किया था। पुलिस इस पहलू सहित सभी संभावित कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है।
Next Story