भारत

पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद SI और महिला सिपाही निलंबित

jantaserishta.com
22 April 2026 10:03 AM IST
पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल होने के बाद SI और महिला सिपाही निलंबित
x
पुलिसकर्मी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं.
सिवान: बिहार के सिवान जिले के रघुनाथपुर थाने से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर (एसआई) और महिला सिपाही का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा ने तुरंत कड़ा एक्शन लिया है। दोनों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।
वायरल वीडियो में एक कमरे का दृश्य दिख रहा है, जहां दीवार पर पुलिस की वर्दी टंगी हुई है। दोनों पुलिसकर्मी आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि किसी बाहरी व्यक्ति ने चोरी-छिपे यह वीडियो बनाया होगा। वीडियो बनाने के दौरान महिला सिपाही को कुछ संदेह होने का आभास होता है, जिसके बाद वीडियो बना रहा व्यक्ति मौके से भाग जाता है।
जानकारी के अनुसार, वीडियो बनाने वाले लोगों द्वारा संबंधित पुलिसकर्मियों को ब्लैकमेल करने की भी कोशिश की गई थी। मामला पहले विभाग के संज्ञान में आने पर दोनों का तबादला कर दिया गया था, लेकिन अचानक यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया। जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक पूरन कुमार झा के संज्ञान में आया, उन्होंने बिना देर किए दोनों पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया। साथ ही पूरे मामले की विभागीय जांच के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
एसपी ने साफ निर्देश दिया है कि अनुशासनहीनता और विभाग की छवि धूमिल करने वाले किसी भी कर्मी को बख्शा नहीं जाएगा और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल दोनों पुलिसकर्मी निलंबित हैं और उनके खिलाफ विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एक तरफ, जहां बिहार सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत करने के दावे कर रही है, वहीं इस तरह की घटनाएं पुलिस विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े करती हैं। वीडियो वायरल होने के बाद लोग पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story