भारत

अपने ही नेताओं पर शुभेंदु अधिकारी का हमला, बंगाल में धराशायी होने को लेकर कही ये बात

jantaserishta.com
19 July 2021 1:04 PM IST
अपने ही नेताओं पर शुभेंदु अधिकारी का हमला, बंगाल में धराशायी होने को लेकर कही ये बात
x

भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) के एक बयान से सियासी हलचल तेज हो गई है. शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि इस साल हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी को मिली हार की वजह कई नेताओं का अति आत्मविश्वास से भरा हुआ होना था.

समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में शुभेंदु अधिकारी ने कहा, 'हमने विधानसभा चुनावों के पहले 2 चरणों में अच्छी बढ़त हासिल की थी. हमारे कई नेता अत्ममुग्ध और आत्मविश्वासी हो गए थे. उन्होंने यह विश्वास करना शुरू कर दिया था कि बीजेपी 170 से 180 सीटें हासिल करने जा रही है. उन्होंने जमीनी स्तर पर काम नहीं किया, जो हमें महंगा पड़ा.'
दरअसल इस साल अप्रैल-मई में हुए पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी 77 सीटें जीतने में कामयाब रही थी. बीजेपी को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस से करारी हार मिली थी. टीएमसी ने रिकॉर्ड बहुमत से जीत हासिल की थी. विधानसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस को 213 सीटों पर सफलता मिली थी.
कड़ी मेहनत की थी चुनावों में जरूरत!
शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि जमीनी स्तर पर काम जारी रखना उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि लक्ष्य निर्धारित करना, जो वास्तविक था लेकिन कड़ी मेहनत की जरूरत थी. शुभेंदु की इस टिप्पणी के सामने आने के बाद पार्टी में असमंजस की स्थिति पैदा हो सकती है.
शुभेंदु के बयान पर क्या बोली टीएमसी?
शुभेंदु अधिकारी के दावों पर प्रतिक्रिया देते हुए, टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि बीजेपी 'फूल पैराडाइज' में रह रही थी. बीजेपी के कई नेताओं ने 200 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करने दावा किया था. शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ओर से शुरू की गई कई सामाजिक कल्याण परियोजनाओं और विकास की गति को भूलकर गए हैं. बीजेपी के दिग्गज नेताओं के के साथ उन्होंने टीएमसी और ममता बनर्जी का विरोध करना शुरू कर दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story