भारत
कल्याण सीट से टिकट मिलने के बाद श्रीकांत शिंदे ने जताया अपने पिता का आभार
jantaserishta.com
1 May 2024 1:37 PM IST

x
मुंबई: मंगलवार को बीजेपी के साथ हुई बैठक के बाद शिवसेना ने ठाणे और कल्याण लोकसभा सीट पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। ठाणे से जहां पार्टी ने नरेश म्हास्के को टिकट थमाया है, तो वहीं श्रीकांत शिंदे को कल्याण सीट पर उतारा गया है।
ठाणे और कल्याण सीट पर 20 मई को मतदान होना है। कल्याण से चुनावी मैदान में उतारे जाने के बाद श्रीकांत शिंदे ने अपने पिता और महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे को धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा, “महायुति के सभी नेताओं अजित पवार, देवेन्द्र फडणवीस को बहुत बहुत धन्यवाद।“
इसके अलावा, नासिक सीट पर भी जल्द ही फैसला ले लिया जाएगा। बीते दिनों सीएम शिंदे ने संकेत दे दिए थे कि वो जल्द ही इस सीट पर उम्मीदवार का ऐलान कर सकते हैं। श्रीकांत शिंदे डॉ. डी वाई पाटिल मेडिकल कॉलेज, नवी मुंबई से एमबीबीएस और ऑर्थोपेडिक्स में एम.एस. की डिग्री के साथ एक योग्य चिकित्सक भी हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





