भारत
प्रयाग भारतीय मॉडर्न स्कूल में मनाया श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव
Nil dhankar
6 Sept 2023 3:35 PM IST

x
पोहरी। आज प्रयाग भारतीय मॉडर्न स्कूल में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। जन्माष्टमी के इस अवसर पर नन्हें–मुन्ने बच्चें राधा कृष्ण की भूमिका में नजर आए। इस अवसर पर बच्चों ने मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया तथा बच्चों के द्वारा राधा कृष्ण लीला पर आधारित नृत्य की प्रस्तुतियां दी गई। जन्माष्टमी के इस अवसर पर संस्थान के डायरेक्टर इंजी. बृजेश धाकड़ ने बच्चों को भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं के बारे में बताया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन श्री प्रयाग लाल वर्मा, प्रिंसीपल कविता धाकड़ एवं सभी शिक्षक/शिक्षिकाएं और छात्र/छात्राएं मौजूद थे।
Next Story





