भारत

श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे सैकड़ों कांवड़िए

jantaserishta.com
16 Aug 2026 10:02 AM IST
श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की बोगी पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे सैकड़ों कांवड़िए
x
बड़ा रेल हादसा होने से बचा.
रांची: झारखंड के सिल्ली-बोकारो रेलखंड पर शनिवार देर रात बड़ा रेल हादसा होने से बचा। मधुपुर जा रही श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन की एक बोगी अचानक पटरी से उतर गई। हादसे के समय ट्रेन में बड़ी संख्या में कांवड़िए सवार थे।
ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 08895 मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन बनकर शनिवार देर रात करीब ढाई बजे श्रावणी मेले से मधुपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पोल संख्या 354/एसए4 के पास इंजन से तीसरी बोगी अचानक बेपटरी हो गई।
हादसे के बाद तेज आवाज के साथ ट्रेन रुक गई और यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी, आरपीएफ और जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची। तकनीकी टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। बेपटरी हुई बोगी को सुरक्षित तरीके से वापस पटरी पर लाया गया और उसे आगे की यात्रा में शामिल नहीं किया गया।
बोगी को सुरक्षा के हिसाब से मुरी यार्ड में खड़ा कराया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार कांवड़ियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बोगी के बेपटरी होने के कारण रेल यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। इस रूट से गुजरने वाली कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया। रेलवे की तकनीकी टीम ने प्रभावित ट्रैक की मरम्मत का काम तत्काल शुरू किया।
रेलवे कर्मचारियों की लगातार कोशिशों के बाद रविवार सुबह करीब 5:15 बजे ट्रैक की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया और बोकारो रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू कर दिया गया। रेलवे की ओर से घटना के कारणों की जांच की जा रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ट्रेन की बोगी किन परिस्थितियों में पटरी से उतरी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story