
x
थाने गई.
इंदौर: इंदौर से सात दिन पहले लापता हुई 22 साल की आयुषी उर्फ श्रद्धा तिवारी शुक्रवार सुबह खुद थाने पहुंची. उसने करणदीप से शादी करने की बात कही. इसके कुछ सबूत भी जोड़े ने पुलिस को सौंपे. करणदीप गुजराती समाज कॉलेज में इलेक्ट्रिशियन है. पुलिस ने लापता होने और सात दिनों तक फरार रहने के बारे में पूछताछ की.
एमआईजी थाना पुलिस को पूछताछ में श्रद्धा ने बताया कि वह घर से निकलने के बाद बॉयफ्रेंड सार्थक के संपर्क में थी और उसके साथ भागने का प्लान बनाया था. लेकिन सार्थक रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचा, तो वह ट्रेन से रतलाम चली गई. वहां उसे करणदीप मिला. दोनों ने मंदसौर और फिर महेश्वर पहुंचकर एक मंदिर में शादी कर ली.
शादी के बाद दोनों सांवरिया सेठ जा रहे थे, तभी श्रद्धा अचानक एमआईजी थाने पहुंची. वहां उसके परिजन भी मौजूद थे. पुलिस ने बंद कमरे में पूछताछ की, जिसके बाद श्रद्धा अपने पति करणदीप के साथ चली गई. श्रद्धा के पिता अनिल तिवारी ने कहा, ''मेरी बेटी बालिग है, मैं कानूनन कुछ नहीं कर सकता. लड़के के परिवार से बात हुई, लेकिन वे भी नहीं माने.''
पिता ने यह भी कहा, ''मेरी बेटी को गुमराह किया गया है. उसकी बेटी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है और इस मामले की गहराई से जांच होनी चाहिए.''
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





