भारत

श्रद्धा हत्याकांड, केस में आया ये नया अपडेट

jantaserishta.com
9 Dec 2022 12:11 PM IST
श्रद्धा हत्याकांड, केस में आया ये नया अपडेट
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड के आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को साकेत कोर्ट ने शुक्रवार को 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया है. वर्चुअल कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उसकी कोर्ट में पेशी हुई. इस दौरान महरौली थाना पुलिस के जांच अधिकारी भी कोर्ट रूम में मौजूद रहे.
पुलिस ने कोर्ट में बताया गया कि श्रद्धा मर्डर मामले में दिल्ली पुलिस की जांच चल रही है और आरोपी की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दिया जाए. इसके बाद साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब की न्यायिक हिरासत को 14 दिन के लिए बढ़ा दी है.
इससे पहले आफताब 13 दिन से तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में था, जहां से उसे पॉलीग्राफ और नारको टेस्ट के लिए ले जाया गया था. इस केस में अभी भी दिल्ली पुलिस डीएनए और FSL रिपोर्ट की सभी रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
श्रद्धा वॉल्कर हत्याकांड में आफताब कई बार पुलिस की घंटों चलने वाली पूछताछ का सामना कर चुका है. उसका पॉलीग्राफ फिर नार्को टेस्ट हुआ... हर बार उसने बहुत शातिर तरीके से सधे हुए जवाब दिए. पुलिस अब तक की जांच में उससे कुछ भी नया पता नहीं लगा पाई है. पूछताछ के दौरान वह हर समय शांत दिखा. उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं आई.
अब उसके शौक से जुड़ी एक बड़ी जानकारी सामने आई है. पता चला है कि उसे शतरंज का खेल बहुत पसंद है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक बैरक नंबर-4 में बंद आफताब टाइम पास करने के लिए घंटों शतरंज खेलता रहता है. वह अपने बैरक में अकेले ही शतरंज की बिसात बिछाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story