भारत
श्रद्धा की हत्या मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में हो सुनवाई: विहिप
jantaserishta.com
21 Nov 2022 11:36 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| विश्व हिंदू परिषद ने श्रद्धा वाल्कर की क्रूर हत्या मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में तेजी से कर आरोपी को तीन महीने में फांसी पर लटकाने की मांग की है। विहिप ने इसके साथ ही इस मामले में आरोपी के अन्य सहयोगियों और षड्यंत्रकारियों को भी जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने श्रद्धा हत्या मामले में त्वरित गति से न्याय देने और आरोपी को तीन महीने में फांसी पर लटकाने की मांग करते हुए यह बताया कि लव जिहाद और धर्मांतरण के मामलों का अंत करने के लिए घर-घर में संस्कारों व सुरक्षा का तंत्र बनाने के लिए अभियान चलाया जाएगा और इसमें देश की नारी शक्ति की भूमिका काफी अहम रहेगी।
धर्मांतरण और लव जिहाद के लिए जिहादियों और ईसाई मिशनरियों पर निशाना साधते हुए विहिप प्रवक्ता ने बताया कि स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान को नमन करते हुए, अब हम प्रत्येक हिन्दू घर को संस्कारित कर धर्मांतरण के अभिशाप से मुक्ति भी दिलवाएंगे और हिंदू समाज में एक सुरक्षा तंत्र विकसित कर घर वापसी का अभियान भी चलाएंगे।
आपको बता दें कि, इसी अभियान के तहत रविवार को दिल्ली के रोहिणी स्थित देव भूमि में 'अमृत मंथन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 51 लाख गायत्री मंत्र महाजप और एकादश कुंडीय यज्ञ में आहुति देकर नारी सम्मान व उनकी सुरक्षा का संकल्प व्यक्त किया गया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





