भारत

देश को दहलाने वाले श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा, जानें

jantaserishta.com
23 Nov 2022 10:22 AM IST
देश को दहलाने वाले श्रद्धा मर्डर केस में नया खुलासा, जानें
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मुंबई: श्रद्धा मर्डर केस में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. श्रद्धा ने दो साल पहले नवंबर 2020 में पुलिस में आफताब के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. श्रद्धा ने अपनी शिकायत में आफताब से जान को खतरा बताया था. इतना ही नहीं श्रद्धा ने दावा किया था कि आफताब उसके शरीर के टुकड़े टुकड़े करने की धमकी देता है. श्रद्धा ने ये शिकायत मुंबई के तूलिंज पुलिस स्टेशन में दी थी.
मुंबई की श्रद्धा वॉल्कर आफताब के साथ दिल्ली के महरौली में एक फ्लैट में लिव इन में रह रही थी. आरोप है कि आफताब ने 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी. आफताब के मुताबिक, श्रद्धा उस पर शादी को लेकर दबाव डाल रही थी. आफताब ने इसके बाद श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए. उसने टुकड़ों को रखने के लिए एक फ्रिज भी खरीदा था. आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़ों को फ्रिज में रखा था. वह रोज रात में शव के टुकड़े को महरौली स्थित जंगल में फेंकने जाता था. उसने ऐसा करीब 20 दिन तक किया.
श्रद्धा जब से आफताब के साथ रिलेशन में थीं, तब से उनके पिता उनसे संपर्क में नहीं थे. लेकिन श्रद्धा की बात उनके एक दोस्त लक्ष्मण से होती थी. जब कई दिनों तक श्रद्धा ने लक्ष्मण के फोन और मैसेज का जवाब नहीं दिया, तब उसने श्रद्धा के पिता को सारी बात बताई. इसके बाद श्रद्धा पुलिस के पास पहुंचीं. पुलिस ने आफताब से पूछताछ की, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story