भारत

श्रद्धा मर्डर केस ब्रेकिंग: आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हुआ, वारदात का सच सामने आएगा?

jantaserishta.com
1 Dec 2022 12:17 PM IST
श्रद्धा मर्डर केस ब्रेकिंग: आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट पूरा हुआ, वारदात का सच सामने आएगा?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट किया गया. दिल्ली पुलिस आज सुबह आफताब को लेकर तिहाड़ जेल से अंबेडकर अस्पताल पहुंची. जहां उसका नार्को टेस्ट किया गया. यह 10 बजे से 12 बजे तक 2 घंटे चला. आफताब पर पॉलीग्राफी टेस्ट के दौरान हुए हमले को देखते हुए इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए.
आफताब का पहले मेडिकल किया गया. इसके बाद सुबह करीब 10 बजे से आफताब का नार्को टेस्ट शुरू हुआ. आफताब के नार्को टेस्ट के दौरान एक सीनियर एनेस्थीसिया एक्सपर्ट, FSL के एक साइक्लोजिकल एक्सपर्ट, ( इन्हीं ने आफताब से सवाल पूछे) एक OT अटेंडेंट, और FSL के 2 फोटो एक्सपर्ट्स मौजूद रहे (इन्हीं दोनों ने नार्को टेस्ट की रिकॉर्डिंग की) हैं. आफताब को एनेस्थीसिया देने के बाद उससे सवाल किए गए.
आफताब का पॉलीग्राफी टेस्ट हो चुका है. हालांकि, अभी रिपोर्ट नहीं आई है. आफताब पॉलीग्राफ टेस्ट होने के बाद से नॉर्मल व्यवहार कर रहा है. पॉलीग्राफ टेस्ट में भी आफताब ने कबूल किया था कि उसने श्रद्धा की हत्या की.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story