भारत
श्रद्धा मर्डर केस: आफताब का होगा मेडिकल चेकअप, आज होगा नार्को टेस्ट?
jantaserishta.com
21 Nov 2022 12:16 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली पुलिस सोमवार को श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को नार्को टेस्ट से पहले कुछ जरूरी प्री-टेस्ट के लिए अस्पताल लेकर जाएगी। आफताब की पांच दिन की पुलिस हिरासत मंगलवार को समाप्त हो रही है। दिल्ली पुलिस रोहिणी के डॉ बी.आर. अंबेडकर अस्पताल में आफताब का परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने उसका नार्को टेस्ट कराने के लिए आधिकारिक तौर पर रोहिणी एफएसएल से संपर्क किया है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि यह सोमवार को किया जाएगा या नहीं।
इस बीच जांचकर्ताओं को आफताब के फोन को स्कैन करने के दौरान कई ड्रग पेडलर्स के नंबर मिले हैं।
सूत्रों ने कहा, ऐसा संदेह है कि वह गांजा और चरस का सेवन करता था। उसके फोन में मुंबई और दिल्ली के ड्रग डीलरों के संपर्क नंबर थे, जिनकी जांच की जा रही है।
इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के तोश में पुलिस टीमों को भेजा गया है, क्योंकि जांच के दौरान पता चला कि वह अपने लिव-इन पार्टनर के साथ लंबे समय तक वहां भी रहा था।
आफताब ने 18 मई को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी और उसके शरीर के कई टुकड़े कर दिए थे।
पुलिस ने कहा कि छतरपुर में किराए के घर का क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स द्वारा बारीकी से निरीक्षण किया गया है। घर से कई चीजें जब्त की गई हैं।
अधिकारी ने कहा, आफताब के खुलासे के बाद कुछ वन क्षेत्रों सहित विभिन्न स्थानों पर कई तलाशी अभियान चलाए गए हैं, जहां से कई हड्डियां जब्त की गई हैं।
यह पता लगाने के लिए कि हड्डियां श्रद्धा की हैं या नहीं, डीएनए टेस्ट के लिए उसके पिता और भाई के ब्लड सैंपल लिए गए हैं।
डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने में 15 दिन लगेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





