भारत

श्रद्धा हत्याकांड ब्रेकिंग: कोर्ट ने आफताब को परिवार से मिलने की दी इजाजत

jantaserishta.com
22 Nov 2022 5:46 PM IST
श्रद्धा हत्याकांड ब्रेकिंग: कोर्ट ने आफताब को परिवार से मिलने की दी इजाजत
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला अपने परिजनों से मिल सकेगा. इसके लिए साकेत कोर्ट ने अनुमति दे दी है. जानकारी के मुताबिक आफताब के वकील ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसमें कोर्ट से परमिशन मांगी गई थी कि आफताब को उसके परिजनों से मिलने दिया जाए. वहीं साकेत कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है.
आफताब को आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने आफताब की चार दिन की पुलिस कस्टडी और बढ़ा दी है. आफताब की कस्टडी आज खत्म हो रही थी. इससे पहले पुलिस ने कोर्ट से आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत मांगी थी. आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद ही उसका नार्को टेस्ट किया जाएगा.
आफताब के वकील अविनाश ने बड़ा दावा किया था. एडवोकेट अविनाश के मुताबिक आफताब का परिवार लापता नहीं है. उन्होंने कहा कि वे एक या दो दिन में परिवार से संपर्क करेंगे. वहीं, वकील अविनाश ने कोर्ट से मांग की थी कि आफताब को उसके परिजनों से मिलने दिया जाए. जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story