भारत
BIG BREAKING: श्रद्धा हत्याकांड, फिर हुआ चौंकाने वाला खुलासा
jantaserishta.com
14 Jan 2023 9:58 AM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पिछले साल मई में अपने लिव-इन पार्टनर द्वारा मारी गई श्रद्धा वॉल्कर की हड्डियों को काटने के लिए आरी का इस्तेमाल किया गया था। ऑटोप्सी रिपोर्ट से यह खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस को उसकी 23 हड्डियों की फॉरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट मिल गई है, जो जांच के दौरान बरामद की गई थी।
सूत्रों के मुताबिक, इसे ऑस्टियोलॉजिकल स्टडी या हड्डी के टुकड़ों का बायोफिजिकल स्टडी कहा जाता है जो ऐसे मामलों में पुलिस की मदद करता है।
रिपोर्ट में पता चला है कि उसकी हड्डियों को आरी और इसी तरह के धारदार हथियार से काटा गया था।
मंगलवार को एम्स में पोस्टमार्टम किया गया।
सूत्र ने कहा, पोस्टमार्टम विश्लेषण ने सुझाव दिया है कि उसकी हड्डियों को आरी की मदद से काटा गया था। अब हम साकेत कोर्ट के समक्ष यह रिपोर्ट पेश करेंगे।
वॉल्कर और आफताब अमीन पूनावाला 2018 में डेटिंग ऐप 'बंबल' के जरिए मिले थे। वे 8 मई को दिल्ली आए थे और 15 मई को छतरपुर इलाके में शिफ्ट हो गए। 18 मई को पूनावाला ने उसकी हत्या कर दी और उसके शरीर के 35 टुकड़े कर दिए। 18 दिनों के अंदर उसने उसके शरीर के अंगों को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।
वह अमेरिकी क्राइम शो 'डेक्सटर' से प्रेरित था, जो एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है, जो दोहरी जिंदगी जीता है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





