भारत

श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब का CCTV आया सामने, बैग में श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकने गया?

jantaserishta.com
19 Nov 2022 3:34 PM IST
श्रद्धा हत्याकांड: आरोपी आफताब का CCTV आया सामने, बैग में श्रद्धा के शव के टुकड़े फेंकने गया?
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें लाइव वीडियो।
नई दिल्ली: श्रद्धा मर्डर केस की जांच कर रही दिल्ली पुलिस आफताब पूनावाला के खिलाफ ठोस सबूतों की तलाश में जुटी हुई है. आज पुलिस को एक लीड मिली है, जिससे केस सॉल्व करने में उसे मदद मिल सकती है. दिल्ली पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें आफताब दिखाई दे रहा है. इसी कड़ी में आज पुलिस गुरुग्राम भी गई थी. पुलिस ने यहां मेटल डिटेक्टर के जरिए तफ्तीश की. हालांकि इस दौरान पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगा. इसके अलावा पुलिस ने आज आफताब के फ्लैट से सभी कपड़े बरामद कर लिए, इनमें श्रद्धा के कपड़े भी शामिल हैं.
इस केस में दिल्ली पुलिस को आज एक अहम सबूत हाथ लगा है. पुलिस को आफताब का एक सीसीटीवी फुटेज मिला है, जोकि 18 अक्टूबर का है. इसमें आरोपी आफताब के हाथ में एक बैग दिखाई दे रहा है. पुलिस को शक है कि आफताब 18 अक्टूबर के दिन श्रद्धा के कटे हुए शव के बचे टुकड़ों को फेंकने गया था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story