भारत

शिवा शर्मा मर्डर केस की फरार आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार

jantaserishta.com
20 Oct 2026 4:12 PM IST
शिवा शर्मा मर्डर केस की फरार आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार
x
कानूनी कार्रवाई जारी.

लखनऊ: शिवा शर्मा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे को पुलिस ने 11 दिन की मशक्कत के बाद नागपुर से गिरफ्तार कर लिया है. यूपी STF की वाराणसी यूनिट और लखनऊ कमिश्नरेट की टीम ने नागपुर पुलिस के साथ मिलकर यह कार्रवाई की. श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को भी गिरफ्तार किया गया है. नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल ने श्रद्धा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा दुबे लखनऊ में रविवार को हाई कोर्ट में गिरफ्तारी पर रोक से जुड़े कागजात पर दस्तखत करने के बाद तनवीर के साथ फरार हो गई थी. इसके बाद से ही पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं. श्रद्धा की बहन रश्मि दुबे भी उसके साथ फरारी काट रही थी.

श्रद्धा दुबे की तलाश के दौरान जांच टीमों को कानपुर नंबर की एक गाड़ी के बारे में जानकारी मिली. बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी बहन रश्मि और ड्राइवर तनवीर के साथ इसी गाड़ी से घूम रही थी. कार से मिले सुराग के आधार पर एसटीएफ ने जांच आगे बढ़ाई और आरोपियों की लोकेशन का पता लगाने की कोशिश की. जांच के दौरान टीमों ने आईपी एड्रेस को ट्रैक किया. इसी तकनीकी जानकारी के आधार पर पुलिस श्रद्धा दुबे के नागपुर स्थित ठिकाने तक पहुंच गई. यूपी एसटीएफ की वाराणसी यूनिट और लखनऊ पुलिस की टीमें लगातार उसका पीछा कर रही थीं.
यूपी एसटीएफ के मुताबिक, श्रद्धा दुबे लगातार अपनी लोकेशन बदल रही थी और पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रही थी. एजेंसी ने उसके व्यवहार को एक पेशेवर भगोड़े जैसा बताया. पुलिस के अनुसार, वह नागपुर से भी आगे फरार होने की कोशिश में थी, लेकिन इससे पहले ही संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. इस कार्रवाई में श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर को भी पकड़ा गया. तीनों की गिरफ्तारी को शिवा शर्मा हत्याकांड की जांच में अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. फिलहाल, नागपुर क्राइम ब्रांच के डीसीपी दीपक अग्रवाल ने श्रद्धा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story