भारत

दिखा रहा था वर्दी का रौब, सलाखों के पीछे पहुंचा

jantaserishta.com
27 Jun 2022 5:32 PM IST
दिखा रहा था वर्दी का रौब, सलाखों के पीछे पहुंचा
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

वह पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर फ्री में ही बकरे को हड़पना चाहता था.

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में पुलिस की वर्दी पहनकर दिल्ली के एक युवक ने व्यापारियों पर रौब जमकर झाड़ा. युवक ने व्यापारियों से अवैध वसूली की कोशिश की. जब लोगों को उस पर शक हुआ तो पुलिस को युवक के बारे में जानकारी दी गई. पुलिस ने वर्दी पहनकर रौब झाड़ रहे फर्जी दारोगा को गिरफ्तार कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, दिल्ली के भजनपुरा का रहने वाला युवक बुलंदशहर के खुर्जा थाना क्षेत्र में पुलिस की वर्दी पहनकर घूम रहा था. इस दौरान उसने बाजार में एक बकरा खरीदने का मन बनाया. वह पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर फ्री में ही बकरे को हड़पना चाहता था. वहीं खुर्जा नगर में उसने कई व्यापारियों को हड़काकर अवैध वसूली की कोशिश की.
जब लोगों को शक हो गया तो मामले की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पहुंचकर आरोपी को पकड़ लिया और थाने ले गई. पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि यह वर्दी उसके दोस्त की है, जो दिल्ली पुलिस में दारोगा है. उसने शौक में वर्दी को पहन लिया था.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी ने वर्दी को पांच सौ रुपए में खरीदा था. उसकी मंशा थी कि इस वर्दी को पहनकर अवैध तरीके से व्यापारियों से वसूली करे. इसी उद्देश्य से युवक खुर्जा में आया हुआ था. जब लोगों की शिकायत मिली और चेकिंग अभियान चलाया गया तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story