भारत
वर्दी का रौब दिखाना पड़ा भारी...महिला सब-इंस्पेक्टर पर गिरी गाज
jantaserishta.com
30 Dec 2025 4:27 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
मेरठ: यूपी के अलीगढ़ में तैनात महिला सब-इंस्पेक्टर रतना राठी ने रविवार शाम मेरठ के सदर बाजार क्षेत्र में एक दंपति के साथ अभद्रता और गाली-गलौज की. सरकारी कार्य से सहारनपुर से लौटते समय उनकी i20 कार आबूलेन के पास जाम में फंस गई थी. कार साइड न मिलने पर गुस्सा हुई दारोगा ने नीचे उतरकर हंगामा शुरू कर दिया और विरोध करने पर युवक को धमकाया. मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. अलीगढ़ पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए रत्ना राठी को लाइन हाजिर कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए हैं.
घटना रविवार शाम करीब 7 बजे की है जब बॉम्बे बाजार में वाहनों की लंबी कतार लगी थी. आरोप है कि महिला दारोगा ने पहले कार के भीतर से ही आगे चल रहे कार सवारों को अपशब्द कहे. जब गुस्सा शांत नहीं हुआ, तो वह गाड़ी से उतरीं और दंपत्ति के साथ बदसलूकी करने लगीं. कार सवार युवक ने जब उनसे तमीज से बात करने को कहा, तो दारोगा और ज्यादा भड़क गईं और उन्हें धमकाने लगीं. भीड़ ने जब यह तमाशा देखा, तो पूरे वाकये को मोबाइल में कैद कर लिया.
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे की किरकिरी शुरू हो गई. अलीगढ़ पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वयं संज्ञान लिया. चूंकि रत्ना राठी अलीगढ़ में तैनात हैं, इसलिए वहां के प्रशासन ने उन पर तुरंत कार्रवाई की.
उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है. मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विभागीय समिति गठित की गई है. अधिकारियों का कहना है कि बयान और सबूतों के आधार पर जांच पूरी होते ही सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





