भारत

दिनभर भिगोती रहीं बौछारें, हर ओर घिरी रही घटाएं

Shantanu Roy
19 Sept 2023 10:23 PM IST
दिनभर भिगोती रहीं बौछारें, हर ओर घिरी रही घटाएं
x
अजमेर। अजमेर घनघोर घटाएं सोमवार को भी बौछारों से भिगोती रहीं। बादल आसमान से जमीन पर उतरते-से प्रतीत हुए। दिनभर बरसात और हल्की हवा से मौसम में ठंडापन रहा। अधिकतम तापमान 26.6 तथा न्यूनतम 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन और रात के पारे में महज 3.8 डिग्री का फर्क रह गया। रविवार की तरह सोमवार सुबह को भी कभी तेज तो कभी हल्की फुहारों का दौर चलता रहा। जयपुर रोड, मेयो लिंक रोड, मदार, आदर्श नगर, नसीराबाद रोड, राजा साइकिल, रामगंज, केसरगंज, सुभाष नगर, अजय नगर, वैशाली नगर, माकड़वाली रोड, पंचशील, फॉयसागर रोड, कोटड़ा, भूणाबाय, कायड़, गेगल, गगवाना, घूघरा, तबीजी और अन्य इलाकों में बरसात हुई। सड़कों, नालियों में पानी बहता रहा। बरसात होने और बादल छाए रहने से दिनभर ठंडक रही। अजमेर में शाम 5.30 बजे तक 6.3 मिलीमीटर बरसात दर्ज हुई।
मानसून में शहर की औसत बारिश 550 मिलीमीटर मानी जाती है। सिंचाई विभाग के अनुसार जिले में अब तक 472 मिलीमीटर और अजमेर में 800 मिलीमीटर बारिश हो चुकी है। जिले को औसत बरसात का आंकड़ा पूरा करने के लिए 78 मिलीमीटर बरसात की जरूरत है। जबकि शहर मे इस साल 1 जून से 17 सितंबर तक औसत से 330 मिलीमीटर बारिश ज्यादा हो चुकी है। अजमेर में 835, श्रीनगर में 470, गेगल 252, पुष्कर 746, गोविन्दगढ़ 325, बूढ़ा पुष्कर 508, नसीराबाद 656, पीसांगन 372, मांगलियावास 365, किशनगढ़ 324, बांदरसिदरी 160, रूपनगढ़ 350, अरांई 413, ब्यावर 581 , जवाजा 809.50, टॉडगढ़ 829, सरवाड़ 527, गोयला 641, केकडी 581 सावर 412, भिनाय 192, मसूदा 430, बिजयनगर 473 तथा नारायणसागर में 507 एमएम बरसात सहित जिलेभर में जिले में कुल 492.56 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई है।
Tagsराजस्थान न्यूज हिंदीराजस्थान न्यूजराजस्थान की खबरराजस्थान लेटेस्ट न्यूजराजस्थान क्राइमराजस्थान न्यूज अपडेटराजस्थान हिंदी न्यूज टुडेराजस्थान हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज राजस्थानराजस्थान हिंदी खबरराजस्थान समाचार लाइवRajasthan News HindiRajasthan NewsRajasthan Ki KhabarRajasthan Latest NewsRajasthan CrimeRajasthan News UpdateRajasthan Hindi News TodayRajasthan HindiNews Hindi News RajasthanRajasthan Hindi KhabarRajasthan News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Next Story