भारत

दरिंदगी: युवती को चाकू दिखाकर गाड़ी में बैठाया, 3 युवकों ने बारी-बारी से किया गैंगरेप, फिर...

jantaserishta.com
20 Oct 2020 1:01 PM IST
दरिंदगी: युवती को चाकू दिखाकर गाड़ी में बैठाया, 3 युवकों ने बारी-बारी से किया गैंगरेप, फिर...
x

DEMOPIC 

कई जगह पर छापेमारी की...

बिहार में 19 साल की युवती से दरिंदगी का मामला सामने आया है. युवती घास काटने गई थी तभी गांव के तीन युवकों ने उसे चाकू दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले गए. फिर उसके साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. पीड़िता ने पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है. वहीं पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

मामला किशनगंज के टाउन थाना क्षेत्र का है. जहां रविवार सुबह गांव के ही युवक अनिकुल ने मौसेरे भाई डालू अली और चचेरे भाई शोएब के साथ युवती को चाकू दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया. फिर सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी कुमार आशीष ने तुरंत एसआईटी का गठन किया.

पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी करने के लिए कई जगह पर छापेमारी की. मोबाइल सर्विलांस के आधार पर आरोपियों को सोमवार की सुबह तीन बजे उसके घर से पकड़ लिया गया. आरोपियों की का मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है. वहीं पीडित युवती की हालत नाजुक बनी हुई है. उस इलाज अस्पताल में चल रहा है.

पीड़ित युवती ने अपने बयान में पुलिस को बताया है कि उसका आरोपी के घर आना जाना था. वह आरोपी मो. अनिकुल पिता शमसुल हक के घर खाता खुलवाने व अन्य काम से अनिकुल के दुकान जाती थी. रविवार सुबह वह घास काटने पास के गांव गई थी. उसी दौरान अनिकुल गाड़ी लेकिन आया. साथ में उसके मौसेरे व चचेरे भाई भी थे. उन लोगों में मुझे चाकू दिखाकर गाड़ी में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर गैंगरेप किया.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story