डॉक्टर को जारी हुआ शोकॉज नोटिस, लालू प्रसाद यादव पर दिया था ये बयान

फाइल फोटो
चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव का इलाज करने वाले चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद को मीडिया में अनधिकृत बयानबाजी के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. लालू प्रसाद यादव के चिकित्सक डॉ. उमेश प्रसाद ने कुछ दिनों पहले टीवी चैनलों और अखबारों से बात करते हुए कहा था कि लालू यादव का स्वास्थ्य ठीक नहीं है और किडनी केवल 25 प्रतिशत क्षमता से काम कर रही है. इसी मामले में उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. हालांकि राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के निदेशक डॉ. कामेश्वर प्रसाद ने बताया कि स्थानीय मीडिया में लालू प्रसाद यादव के स्वास्थ्य को लेकर जो भी जानकारी आई थी वो गलत थी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





