भारत

चली गोली: रास्ते की निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल...6 लोग घायल

jantaserishta.com
14 Nov 2020 7:40 AM IST
चली गोली: रास्ते की निकासी को लेकर दो पक्षों में खूनी खेल...6 लोग घायल
x
हिंसक

यूपी के इटावा में जमीन विवाद में रास्ते की निकासी को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ. देखते ही देखते मामूली से विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. पुलिस के सामने ईंट-पत्थर चलने के साथ फायरिंग भी हुई. करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हुए. मौके पर पहुंचे एसडीएम और कई थानों की फोर्स ने स्थिति को नियंत्रित किया. बरेली हाईवे पर ग्राम अमृतपुरा सेंगुर नदी पुल के पास रास्ते को लेकर पक्षों में जमकर हंगामा हुआ. सैकड़ों लोगों ने एक दूसरे के ऊपर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया, इस दौरान फायरिंग भी होने लगी.

जहां एक तरफ गांव के सैकड़ों लोग सड़क से तो वहीं दूसरे पक्ष के कई लोग ढाबा और दुकानों की छत पर खड़े होकर पथराव कर रहे थे. पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर कर रही है. थोड़ी देर में चार थानों के पुलिसबल मौके पर पहुंचे. एसडीएम सदर सिद्दार्थ ने ग्रमीणों से बात कर स्थिति को नियंत्रित किया. फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल मौजूद है. एसडीएम ने बताया कि 18 तारीख को जमीन की नपाई कराई जाएगी.





jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story